देश

सीमा हैदर के बाद एक और पाकिस्तानी भाभी आएगी हिन्दुस्तान

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. सीमा ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से शादी कर ली है. इसी बीच एक और पाकिस्तानी महिला ने भारत के एक युवक से शादी रचा ली है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने ऑनलाइन निकाह कर लिया. शादी की सभी रस्में वर्चुअली निभाई गईं. यह खास ऑनलाइन निकाह बुधवार को जोधपुर में हुआ. एक काजी ने शादी संपन्न कराई. कराची में मौजूद दुल्हन और राजस्थान में बैठे दूल्हे ने “क़बूल है” कहा.

नहीं मिला वीजा तो ऑनलाइन हुआ निकाह

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जोधपुर में ठेकेदार मोहम्मद अफजल रहते हैं. उनके छोटे बेटे अरबाज की पाकिस्तानी महिला अमीना से शादी तय हुई. 2 अगस्त, बुधवार को निकाह की तारीख तय हुई. पहले शादी कराची में होने वाली थी, लेकिन वीजा नहीं मिल पाया. जिसके चलते बाद में दोनों परिवारों ने ऑनलाइन ही निकाह का फैसला किया. दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े रहे. इस अनोखी शादी में अरबाज और अमीना के सभी परिवार वाले मौजूद थे. निकाह की सारी रस्में ऑनलाइन निभाई गईं. कार्यक्रम स्थल पर लैपटॉप के साथ दो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थीं.

निकाहनामे के साथ अप्लाई करेंगे वीजा
दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने बताया कि दुल्हन अमीना पाकिस्तान से जोधपुर आएगी. उन्होंने कहा, “वहां की लड़कियां और उनका परिवार भी जोधपुर में शादी करना चाहते हैं. पाकिस्तान में हमारे रिश्तेदार भी हैं. अब हम वीजा की तैयारी करेंगे. हमारे जैसे सामान्य परिवारों के लिए ऑनलाइन शादी करना सुविधाजनक है क्योंकि इसमें खर्च भी कम होता है. अगर हम निकाहनामे (विवाह प्रमाण पत्र) के साथ वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो यह आसानी से मिल जाएगा.”

नेपाल से होते हुए भारत आई थी सीमा
गौरतलब है कि सीमा हैदर पहली बार सीमा 10 मार्च 2023 को कराची एयरपोर्ट से शारजाह आई. इसके बाद 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर नेपाल रही. इधर से सचिन भी वहां पहुंच गया. इस दौरान दोनों एक साथ रहे. इसके बाद 17 मार्च को सीमा पाकिस्तान लौट गई. इसके बाद 11 मई को दोबारा वह अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से काठमांडू होते हुए अवैध रूप से भारत आई.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}