मनोरंजन

सचिन मीणा के इस डांस की दीवानी हुई सीमा हैदर, लोग बोले- अरे दादा! ऋतिक रोशन फेल है

आपने वो लाइनें तो सुनी ही होंगी कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज होता है. जब कोई इंसान प्यार में होता है तो उसे सही-गलत किसी बात से फर्क नहीं पड़ता है. ना तो सामने वाले की उम्र से फर्क पड़ता है और ना ही वह कैसा दिखता है? इस बात से फर्क पड़ता है. कुछ ऐसे ही प्यार की बानगी है पाकिस्तान की रहने वाली चार बच्चों की मां सीमा हैदर और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा की. इन दोनों की प्यार की कहानी ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते शुरू हुई थी. इसके बाद तो सीमा हैदर अपने 4 छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अवैध तरीके से नेपाल के जरिए होते हुए इंडिया चली आई और सचिन महिला के घर पर रह रही है.

सीमा सच्चाई का खुलासा होते ही उत्तर प्रदेश एटीएस ने काफी पूछताछ की और बीच-बीच में से पूछताछ हो भी रही है लेकिन इस बीच यह दोनों आजकल सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं. सोशल मीडिया पर सीमा हैदर-सचिन मीणा के इश्क के ऐसे-ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं कि देखने वाले अपने दांतों तले उंगली दबा लेते हैं. दरअसल कई लोगों को यकीन नहीं होता है कि सचिन मीणा ऑनलाइन गेम खेलते खेलते पाकिस्तान की हसीना को इस कदर इंप्रेस कर सकता है कि वह अपने चार बच्चों को लेकर ही भारत चली आई हालांकि कई लोग सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस कहते हैं तो कुछ लोग उन्हें आतंकवादी संगठन का हिस्सा बताते हैं लेकिन सीमा हैदर सचिन मीणा के प्यार भरे वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर लोग इन दोनों को प्यार का पंछी करने पर भी मजबूर हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Video: एक बार फिर हुआ सीमा हैदर और सचिन मीणा में डांस कॉम्पटीशन, देखिए किसने मारी बाजी

सीमा हैदर की खूबसूरती देखकर कई लोग तो सचिन मीणा से सवाल करते हैं कि आखिर उन्होंने सीमा हैदर को इंप्रेस कैसे किया तो चलिए आपको बताते हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप सचिन मीणा को डांस करते हुए देखेंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में सीमा हैदर सचिन मीणा के साथ कॉल पर नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सचिन मीणा ने ऐसा गजब का डांस करने की कोशिश की है कि देखकर कोई भी हिल जाए. वीडियो में सचिन मीणा ने बेहद ही धमाकेदार डांस किया है.

लोगों ने खूब किए कमेंट्स
वीडियो में आप देखेंगे कि सचिन मीणा के डांस को सीमा हैदर बड़े ही प्यार से देख रही है और खूब स्माइल भी दे रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है मेरी जान. वीडियो में सचिन मीणा ने जिस तरीके से हाथ पैर तोड़-ताड़ के डांस स्टेप किए हैं, वह देखकर कई बार तो लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि वह करना क्या चाहते हैं लेकिन इसके बावजूद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. कुछ लोग तो सचिन मीणा की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उसका डांस स्टेप का मजाक उड़ा रहे हैं. यहां तक की कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया से लगता है कि इसी डांस को देखकर सीमा हैदर सचिन मीणा पर फिदा हुई हैं. अब तो सचिन को डांस क्लासेस खोल लेनी चाहिए. एक अन्य यूजर है तो कमेंट करते हुए यह भी लिख दिया सचिन मीणा को अब सीमा हैदर के साथ डांस इंडिया डांस में भी पार्टिसिपेट कर लेना चाहिए.

सीमा हैदर पर फिदा लोग
बता दें कि सीमा हैदर जब से इंडिया आई हैं तब से ही लगातार बस चर्चा में बनी रहती हैं, वहीं, सीमा हैदर के कुछ धमाकेदार डांस वीडियोज तो आपको भी इंप्रेस कर देंगे. सचिन मीणा के इस वीडियो को 1225 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, सैकड़ों लोग कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तो लिखा है कि सचिन मीणा को कोई भी लप्पू नहीं कहेगा.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}