मनोरंजन

संडे को बुलेट ट्रेन बनीं शाहरुख खान की ‘Jawan’ चौथे दिन कर डाली सबसे ज्यादा मोटी कमाई

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और बीते चार दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नंबर्स का ऐसा खेल खेला है जिसका रिकॉर्ड ब्रेक करना किसी भी फिल्म के लिए मुश्किल है. इस फिल्म ने चौथे दिन अपने ही पहले दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया और रिलीज से अब तक चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई करके सभी के होश उड़ा दिए. जानिए ‘जवान’ ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया.

चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान और नयनतारा (Nayanthara) की जोड़ी ने चौथे दिन अपनी ही फिल्म के पहले दिन के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया. चौथे दिन इस फिल्म का कलेक्शन करीबन 73 करोड़ बताया जा रहा है. यानी कि संडे को इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. इन आंकड़ों के मुताबिक ये फिल्म बाकी फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर अपनी ही फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ जबरदस्त कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है.

ढाई सौ करोड़ के पार कलेक्शन

‘जवान’ (Jawan) फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन 73 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं पिछले तीन दिनों के कलेक्शन को मिलाकर ये फिल्म अब तक 253.45 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने गुरुवार को 65.50 करोड़, शुक्रवार को 46.23 करोड़, शनिवार को 68.72 का कलेक्शन किया. इस तरह से तीन दिन में 180.45 करोड़ का कलेक्शन किया था.

पांचवें दिन पहुंच सकती है 300 करोड़ के करीबन

‘जवान’ फिल्म की बुलेट की रफ्तार को देखकर ऐसा लग रहा है कि पांचवें दिन इस फिल्म का कलेक्शन और भी अच्छा हो सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म सोमवार को 300 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}