राज्य

वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है बीजेपी, अशोक गहलोत ने क्यों लगाया ये आरोप?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस नेता राजेश पायलट का अपमान करके भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश को इसकी निंदा करनी चाहिए. CM अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह बात कही. BJP के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया था कि ‘राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायु सेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिनसे पांच मार्च, 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बमबारी की गयी थी.’

BJP भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही: गहलोत

गहलोत ने कहा, ‘कांग्रेस नेता राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे. उनका अपमान करके BJP भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है. इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए.’ आपको बताते चलें कि दिवंगत राजेश पायलट, कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पिता हैं.

सचिन पायलट ने दिखाया प्रमाण

सचिन पायलट ने मालवीय के दावे पर पलटवार करते हुए मंगलवार को लिखा था, ‘आपके पास गलत तारीखें, गलत तथ्य हैं…हां, भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे. लेकिन वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर, न कि जैसा कि आप दावा कर रहे हैं, पांच मार्च, 1966 को मिजोरम पर.’ पायलट ने अपने पिता राजेश पायलट के 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में भर्ती होने का प्रमाण भी साझा किया.

चुनावी साल में बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी

गौरतलब है कि चुनावी साल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बयानों में तल्खी बढ़ती जा रही है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट के रिश्ते भी किसी से छिपे नहीं हुए हैं. ऐसे में आने वाले समय में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहेगा इसकी बस अटकलें ही लगाई जा रही हैं.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}