मनोरंजन

मिस वर्ल्ड ने की कश्मीर की सैर, ‘जन्नत’ की खूबसूरती देख दिया ऐसा रिएक्शन

कश्मीर (Kashmir) में जी20 की वर्किंग ग्रुप की बैठक (G20 Working Group Meeting) जम्मू कश्मीर के लिए गेम चेंजर साबित हो रही है. विश्व की अन्य सौंदर्य क्वींस के साथ मिस वर्ल्ड (Miss World) ने श्रीनगर का एक दिवसीय दौरा किया. कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता ने सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेताओं को हैरान कर दिया, जिनमें मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) भी शामिल थीं, जो श्रीनगर शहर का एक दिवसीय दौरा कर रही थीं. मिस वर्ल्ड 2023 का प्री इवेंट यहां श्रीनगर में आयोजित किया गया, जहां मिस वर्ल्ड के साथ-साथ मिस वर्ल्ड कैरेबियन, एमी पेना जैसी कई ब्यूटी क्वीन्स; मिस वर्ल्ड अमेरिका, श्री सैनी; मिस वर्ल्ड इंडिया, सिनी शेट्टी; मिस वर्ल्ड इंग्लैंड, जेसिका गैगन; मिस एशिया ने शिरकत की. मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया एरिक मॉर्ले भी इनके साथ मौजूद थीं.

मिस वर्ल्ड ने की शिकारे की सवारी

भारत इस साल के अंत में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबानी कर रहा है. ब्यूटी क्वींस के लिए विश्व प्रसिद्ध डल झील सहित श्रीनगर शहर का टूर आयोजित किया गया था. पर्यटन विभाग द्वारा सभी आने वाली सुंदरियों को शिकारे की सवारी पर ले जाया गया और ये सभी कश्मीर की खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे.

कश्मीर देख मिस वर्ल्ड ने क्या कहा?

इस मौके पर मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने कहा कि मुझे कश्मीर पसंद है और वे अविश्वसनीय काम कर रहे हैं. मैं चाहूंगा कि पूरी दुनिया इसे देखे. मैं चाहूंगी कि अन्य प्रतियोगी भी इस जगह को देखने आएं. मुझे उम्मीद है कि वे उन्हें यहां आएंगे और साथ ही मुझे उम्मीद है कि वे इस अनुभव का आनंद लेंगेय भारत में बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं, भारत बहुत डाइवर्स है और जब भी मैं यहां आती हूं तो कुछ नया अनुभव करती हूं. हर राज्य के पास देने के लिए बहुत कुछ है और वह बेहद मेहमाननवाज हैं.

मिस वर्ल्ड को बहुत पसंद आई ‘जन्नत’

मिस इंडिया ने कहा कि कैरोलिना के साथ-साथ पूरे मिस वर्ल्ड संगठन ने कश्मीर घाटी के रंगों का आनंद लिया और यहां के लोग वास्तव में बहुत प्यारे हैं. मैं अपने देश में आए 140 देशों के लोगों का स्वागत करने और उन्हें यहां की खूबसूरती दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं. वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार और कार्यक्रम आयोजक का कहना है कि इस तरह के आयोजन घाटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाएंगे.

आयोजक रूबेल नेगी ने कहा कि मिस वर्ल्ड की कश्मीर की एक दिन की यात्रा, सुंदरता, कलात्मकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मिश्रण है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

गौरतलब है कि जी 20 वर्किंग ग्रुप की बैठक के बाद हजारों विदेशी पर्यटकों ने घाटी का दौरा किया है. 2023 के पहले छह महीनों में लगभग 17 हजार विदेशी कश्मीर घाटी में आए और इससे पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि इससे न केवल विदेशी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यह भी उम्मीद है कि नेगेटिव ट्रैवल एडवाइजरी भी वापस ले ली जाएगी.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}