देश

महाराष्ट्र और गुजरात में तेज बारिश, रसायनी पुलिस स्टेशन में भरा पानी; इन जिलों में NDRF की टीमें तैनात

महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से लोगों का जीना दूभर हो गया है। जगह-जगह पानी भर गया है। इस बीच, मुंबई के रायगढ़ के रसायनी पुलिस स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, तेज बारिश के कारण यहां जलजमाव हो गया। वहीं, गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है।

रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 जुलाई यानी आज के लिए पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ तो ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। बारिश के कारण रायगढ़ के हालात खराब हैं। यहां के रसायनी पुलिस स्टेशन में पानी भर गया है। वहीं, जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने भारी बारिश को देखते हुए आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में एनडीआरएफ तैनात
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि आज भारी बारिश को देखते हुए पालघर और रायगढ़ (महाड) में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है।

तेज बारिश से आफत
वहीं, गुजरात में पहले बिपरजॉय और अब तेज बारिश ने आफत मचा रखी है। तेज बारिश के मद्देनजर यहां के गिर सोमनाथ, कच्छ, नवसारी, वलसाड, अमरेली और राजकोट में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}