देश

मणिपुर में अमित शाह ने मृतकों को दफनाने के लिए कुकी संगठनों को दिए कई विकल्प

मणिपुर में लगातार बातचीत के जरिए शांति स्थापित करने और राज्य के दोनों समुदाय को मनाने की कोशिश में जुटे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को मणिपुर के कुकी समुदायों के समूहों से बातचीत की. दिल्ली में हुई बातचीत में दंगे में मारे गए कुकी समुदाय के लोगों को दफनाने पर जारी विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया गया.सरकार के उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह और कुकी समुदाय के समूहों के बीच इस विवाद के समाधान को लेकर हुई बातचीत काफी सकारात्मक रही और इसका नतीजा जल्द ही सामने आ सकता है.

मृतकों के दफनाने की जगह पर बातचीत

सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान सरकार की तरफ से मणिपुर हिंसा (Manipur Kuki Meitei Violence latest Updates) और दंगे में मारे गए कुकी समुदाय के लोगों को दफनाने के लिए आधा दर्जन के लगभग जगहों का विकल्प दिया गया है. कुकी समुदाय के लोगों ने सरकार द्वारा दिए गए ऑप्शन पर गंभीरता से विचार करने का आश्‍वासन दिया है. सरकार को उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कुकी समुदाय के लोगों को दफनाने की जगह को लेकर चल रहा विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा.

मैतेई समुदाय अपनी जगह देने को तैयार नहीं

दरअसल, यह बताया जा रहा है कि मणिपुर में हुई हिंसा (Manipur Kuki Meitei Violence latest Updates) में मारे गए कुकी समुदाय के कई लोगों के शव अब तक इसलिए नहीं दफनाए गए हैं, क्योंकि कुकी समुदाय उन शवों को जिस जगह पर दफनाने की अनुमति मांग कर रहा है, मैतेई समुदाय वह जगह देने को तैयार नहीं है. मैतेई समुदाय उस जगह को अपने लिए पवित्र बताते हुए यह कह रहा है कि वहां पर वे त्योहार मनाते हैं, इसलिए वो जगह वे दफनाने के लिए नहीं दे सकते. गृहमंत्री अमित शाह के स्तर पर सकारात्मक बातचीत होने के बाद अब इस समस्या का अंत जल्द होने की बात कही जा रही है.

राज्य में 3 मई से भड़की हुई है हिंसा

बताते चलें कि मैतेई समुदाय की एसटी दर्जे की मांग के खिलाफ मणिपुर के कुकी और नगा संगठनों (Manipur Kuki Meitei Violence latest Updates) ने 3 मई को राज्य के पहाड़ी इलाकों में रैली निकाली थी. इसी रैली के दौरान उसमें शामिल युवा हिंसक हो उठे और उन्होंने पहाड़ी इलाकों में रह रहे मैतेई समुदाय पर हमला बोलकर उनके घर-दुकानों और गाड़ियों को जला दिया. इस हिंसा में मैतेई समुदाय के कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ गई. इस घटना से इंफाल घाटी में रहने वाला मैतेई समुदाय भड़क गया और उसने जवाब में हिंसक प्रतिक्रिया की, जिसमें बड़ी संख्या में कुकी समुदाय के लोगों को जान-माल का नुकसान पहुंचा.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}