राज्य

बाढ़-बारिश पर मायावती बोलीं, बैठकों तक सीमित न रहें, राज्यों की मदद करे केंद्र सरकार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश के कई राज्यों में बाढ़ व भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार सिर्फ आकलन करने और बैठकों के दौर से आगे बढ़कर राज्यों की मदद करे।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि बाढ़ व भारी बारिश से कई राज्यों में बने मुश्किल हालात से बचाव के लिए केंद्र सरकार आगे बढ़कर राज्यों की मदद करे सिर्फ बैठकें करने और आकलन करने तक ही सीमित न रहे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश व बाढ़ के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित है। काफी जान-माल व पशुधन की हानि हुई है। शहरों का बुरा हाल है किन्तु ग्रामीण इलाकों में लोगों के मकान गिरने व फसल की व्यापक बर्बादी आदि के कारण हालात काफी गंभीर व चिन्ताजनक है।

ऐसे विकट हालात में सभी संबंधित राज्य सरकारें पीड़ितों हर प्रकार से मदद के लिए पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेवारी को निभाएं। केन्द्र की सरकार को भी आकलनों व बैठकों आदि से आगे बढ़कर राज्यों की मदद के लिए तत्काल आगे आना जरूरी है। यह बसपा की मांग है।

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और जलभराव से राहत के लिए अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को अफसरों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि व बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}