देश

चांद पर फतह के बाद अब ‘समुद्र मंथन’ की तैयारी, जानें- क्यों खास है समुद्रयान मिशन

दुनिया के अलग अलग देश अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए समय समय पर मिशन भेजते रहे हैं. भारत भी उनमें से एक है. 2023 का अगस्त और सितंबर महीना भारत के लिए खास रहा. 23 अगस्त को चंद्रयान 3 मिशन(chandrayaan 3 mission) कामयाबी के साथ चांद की सतर पर उतरा तो 2 सितंबर को आदित्य एल 1 मिशन(aditya l 1 mission) सूरज के रहस्यों को जानने के लिए रवाना किया गया. इन सबके बीच अब समुद्रयान मिशन(samudrayaan mission) भेजे जाने की तैयारी पर काम शुरू हो चुका है. इसके जरिए समंदर की गहराइयों में छिपे खनिज संसाधनों की जानकारी जुटाई जाएगी. इसके लिए मत्स्य 6000 पनडुब्बी को बंगाल की खाड़ी में (Bay of Bengal) उतारा जाएगा.

समंदर में जाएंगे तीन लोग

इस पनडुब्बी के जरिए तीन लोग समुद्र में 6 हजार मीटर की गहराई तक जाएंगे. शुरूआत 500 मीटर की गहराई से होगी और 2026 तक मत्स्य 6000 पनडुब्बी को इसे 6 हजार मीटर की गहराई तक ले जाया जाएगा. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओसन टेक्नॉलजी के वैज्ञानिकों ने इसे 2 साल की मेहनत के बाद बनाया है. इसकी बारीकी से जांच की जा रही है.

समुद्रयान मिशन की खासियत

  • 2.1 मीटर व्यास वाले पनडुब्बी को डिजाइन और विकसित किया गया है
  • मत्स्य 6000 का वजन करीब 25 टन है
  • 9 मीटर लंबाई और 4 मीटर चौड़ाई
  • पनुब्बी बनाने में 80 मिमी वाले टाइटेनिम का इस्तेमाल
  • समंदर के अंदर 600 गुना दबाव झेलने में सक्षम
  • भारत सरकार ने 2021 में डीप ओशन को दी थी मंजूरी
  • पहले चरण का आगाज 2024 में संभव

अब तक अमेरिका, जापान, फ्रांस, रूस इंसानों को समंदर में इतनी गहराई तक ले जाने में सक्षम

इन खनिज संसाधनों की तलाश
इस पनडुब्बी की मदद से समंदर में गैस हाइड्रेट्स, निकल, मैगनीज, कोबाल्ट, हाइड्रोथर्मल सल्फाइड के साथ साथ कीमोसिंथेटिक जैव और दूसरी वनस्पतियों की खोज होगी.

यह है मकसद

आईएईए के मुताबिक 2030 तक वैश्विक स्तर पर करीब पांच गना लिथियम और तीन गुना कोबाल्ट की जरूरत होगी लिहाजा इस मिशन को अहम बताया जा रहा है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}