राज्य

क्यों भड़की मणिपुर हिंसा? CBI करेगी खुलासा, 53 लोगों की टीम करेगी मामले की तहकीकात

CBI ने मणिपुर हिंसा मामलों की जांच के लिए बुधवार को अलग-अलग रैंक की 29 महिला अधिकारियों सहित 53 अधिकारियों को तैनात किया है. अधिकारियों ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि तीन उप महानिरीक्षक (Deputy Inspector General) रैंक के अधिकारी राज्य में हिंसा के मामलों की जांच के लिए अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे, जिनमें महिला अधिकारी लवली कटियार और निर्मला देवी शामिल हैं.

अधिकारियों ने कहा कि सभी अधिकारी संयुक्त निदेशक घनश्याम उपाध्याय को रिपोर्ट करेंगे जो अलग-अलग मामलों में जांच की निगरानी करेंगे. 3 मई को राज्य में पहली बार जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 160 से अधिक लोग मारे गए हैं, और कई सौ लोग घायल हुए हैं. बहुसंख्यक मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के दौरान यह हिंसा भड़की थी.

मणिपुर की कुल आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी नगा और कुकी समुदाय के लोगों की संख्या 40 प्रतिशत है और वे ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं.

आपको बता दें कि इस टीम में 2 महिला DIG अधिकारी समेत 29 महिला अफसर तैनात है जो महिलाओं के साथ हुए अपराध की जांच करेंगी. टीम में दो महिला DIG, दो महिला ASP, 6 महिला DySP, 5 महिला इंस्पेक्टर, 2 महिला सब इंस्पेक्टर और 2 कांस्टेबल है. सभी अधिकारी और अफसर मिलकर मणिपुर हिंसा की तह तक जाकर मामले की पड़ताल करेंगे.

गौरतलब है कि मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर हमलावर हैं और इस मामले पर BJP को संसद में घेरते हुए दिखाई देती हैं.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}