हेल्थ

किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इस तेल से बनाएं खाना, दूर रहेंगी बीमारियां

स्वस्थ शरीर के लिए लोग पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं. इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद भी जरूरी है. हमारे शरीर में कुछ अंग ऐसे हैं, जिन्हें फिट और हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है. इनमें से एक अंग है किडनी. किडनी बॉडी का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट है. अगर आपकी किडनी स्वस्थ नहीं है तो इससे शरीर में कई बीमारियां लग सकती हैं. ओवरऑल हेल्थ प्रभावित न हो, इसके लिए किडनी को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है.

आपको बता दें, किडनी का काम है बॉडी से सभी गंदगी को मूत्र के रास्ते बाहर निकालना. इसलिए किडनी का फंक्शन सही तरह होना चाहिए. इसलिए आपकी किसी भी तरह की लापरवाही से किडनी की सेहत बिगड़ सकती है. किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो एक एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी खानपान को फॉलो करना बहुत जरूरी है. खासकर आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि आप रोजाना कौन से तेल में खाना पकाकर खाते हैं. आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि किडनी हेल्थ के लिए कौन से फूड्स अच्छे होते हैं और किस तेल में खाना पकाकर खाना चाहिए.

किडनी हेल्थ के लिए ऑलिव ऑयल के फायदे-
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बाकी सभी तेल की जगह अगर आप खाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहती है. ऑलिव ऑयल हमारे हार्ट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. दरअसल, ऑलिव ऑयल में अनसैचुरेटेड फैट, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं ऑलिव ऑयल में ओलिक एसिड की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है. इससे किडनी की किसी भी प्रकार की सूजन कम होती है. इसलिए आप खाना पकाने में, सलाद के ऊपर, अचार में भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

हेल्दी किडनी के लिए खाएं ये फूड्स-

1. अगर आप अपनी किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में लहसुन-प्याज का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें. अच्छी मात्रा में लहसुन-प्याज का सेवन आपकी किडनी को एकदम फिट रखेगा. दरअसल, ये दोनों ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते है. इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी6, मैंग्नीज, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.

2. किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ ऐसे फूड आइटम्स को डाइट में शामिल करें जो क्रुसिफेरस फैमिली की सब्जियों से बिलॉन्ग करती हों. यानी पत्तेदार सब्जियां जैसे पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली. ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं. इन सब्जियों को डाइट में जरूर खाना शुरू करें.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}