देश

आयुष्मान कार्डः स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया हर मिनट का हिसाब, शेयर किया चौंकाने वाला आंकड़ा

Ayushman Card: लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराने की केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रति मिनट 177 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और हर मिनट 30 लाभार्थी अस्पताल में भर्ती हुए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी.

देश के सबसे वंचित और गरीब समुदायों को मिल रहे लाभ को रेखांकित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में शामिल होने का आग्रह किया.

स्वास्थ्य राज्यमंत्री बघेल, एबी-पीएमजेएवाई के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने के मौके पर आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

बघेल ने कहा कि आयुष्मान भारत देश में चल रही सबसे महत्वपूर्ण सरकारी कल्याणकारी योजना है और इस योजना की वजह से अमीरों की तरह गरीबों का भी निशुल्क इलाज सुनिश्चित हो पा रहा है, जो पहले संभव नहीं हुआ करता था.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में 44 प्रतिशत महिला लभार्थी हैं. उन्होंने बताया कि प्रति दिन औसतन आठ अस्पतालों को योजना के दायरे में लाया जा रहा है.

पंत ने कहा कि देश में प्रति मिनट 177 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और हर मिनट 30 लाभार्थी अस्पताल में भर्ती हुए .राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन (25 और 26 सितंबर 2023) में दोनों योजनाओं से संबंधित चुनौतियों, चलन और बेहतर तौर-तरीकों पर चर्चा और विचार-विमर्श होगा.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}